Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में नित्यानंद राय बोले की अब नहीं चलेगा आताताइयों का राज

परवेज अख्तर /सिवान : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनसंपर्क कर बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। पटना से आने के क्रम में गृहराज्य मंत्री का काफिला बसंतपुर गांधी आश्रम पहुंचा, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद गोरेयाकोठी प्रखंड के आज्ञा बाजार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका। अपने संबोधन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार विकास के पथ पर है। बिहार में विपक्ष की कोई ताकत नहीं है।

तेजस्वी यादव कोई चुनौती नहीं हैं। वर्ष 2020 में एनडीए 220 सीट जीतेगा और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से देश को जो नुकसान हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन विश्व के नुकसान से बहुत कम ही है। कांग्रेस के लोग तो अपने स्वार्थ के लिए जीते थे। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद ने हमेशा अति पिछड़ों का अपमान किया है। बिहार को अपमानित और अपने परिवार को सम्मानित करना ही लालू परिवार की राजनीति का हिस्सा बनकर रह गया है। कहा कि अब सिवान में आताताइयों का राज नहीं चलेगा। सिवान के मान-सम्मान, सुरक्षा तथा राफेल का स्वागत के लिए उन्होंने भाजपा-जदयू की सरकार बनाने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही मैरवा में 500 बेड का अस्पताल देने के लिए बिहार सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने राममंदिर, धारा 370, प्रधानमंत्री द्वारा संचालित सभी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम योजना सहित दर्जनों योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद गृह राज्यमंत्री ने बड़हरिया प्रखंड के छोटका रोहड़ा शिव मंदिर, हुसैनगंज प्रखंड के टेढ़ी घाट , हसनपुरा प्रखंड के लहेजी और रघुनाथपुर के टेढ़ी घाट के मसान माई स्थान पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को काफी गहनता पूर्वक सुना और समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण का आश्वासन भी दिया।

टेढ़ी घाट में आयोजित जनसभा कार्यक्रम के पूर्व आंदर ढाला पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और शर्मानंद राम के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व नप अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,भाजपा प्रवक्ता मुकेश कुमार बंटी, अनुरंजन मिश्रा, नंदजी चौहान, पूनम गिरि, सत्यम सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश राम, विनय गिरि ,अखिलानंद सिंह, अवधेश सिंह, प्रदीप सिंह, महेश सिंह, लीलावती देवी, कमलावती देवी, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, पुष्पेंदर पांडेय, छोटे सिंह, मुखिया सोनू सिंह, यशवंत सिंह, अरुण आयुष, गणेश प्रसाद समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024