तरवारा में मनचलों ने किया विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
  • इस मामले में महिला ने किया चार मनचलों को आरोपित
  • पीड़ित के आवेदन पर जांच करने पहुंची महिला थाना पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भरतपुरा मठिया गांव में बुधवार की देर रात मनमहिला ने किया चार मनचलों को आरोपितचलों ने एक विवाहिता के साथ समूहित दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मानवता को शर्मसार कर दिया।इतना ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर मनचलों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दिया।महिला के चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ उसके दरवाजे पर लग गयी। पीड़ित लाचार महिला रोती बिलखती आधी रात को थाने पहुंची।इसके बाद पुलिस को अपने साथ घटित घटना की आपबीती सुनाई।लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस के सामने महिला न्याय के लिए दर-दर भटकती रही। महिला के लाभ गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय पुलिस जांच के आश्वासन के नाम पर दिन के दोपहर तक घुमाती रही। स्थानीय पुलिस की अनदेखी के बाद न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने महिला थाने का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही एक्शन में आ गयी।इसके बाद भरतपुरा मठिया गांव पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर गहन जांच शुरू कर दिया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष ने पीड़िता को पीड़िता को जल्द ही न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।महिला ने बताया कि मेरा पति दिल्ली के फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।जब मैं बुधबार की रात अपने घर मे सोई थी तभी गांव के मनचलों ने दूसरे के छत के रास्ते से होकर हमारे घर के अंदर घुस  गए। इसके बाद मेरे साथ जबरन बारी बारी से दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद विरोध करने पर मनचलों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे गले से सोने का चयन व कान की बाली भी छीन लिया। मनचलों ने जाते जाते कहा कि अगर इस संबंध में थाने में शिकायत की तो तुझे हम लोग जान से मार देंगे इस बात की धमकी देते हुए चले गए। साथ ही तुम्हारे बच्चों की हत्या कर देंगे।इसके बाद महिला ने अपनी जानमाल एवं परिवार की गुहार लगाई है।इस मामले में महिला ने चार मनचलों को आरोपित किया है।इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।