Categories: पटना

बिहार के तीन जिलों में संदिग्ध अवस्था में 18 लोगों की मौत….जहरीली शराब पीने की आशंका…..

पटना: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। होली के दिन शनिवार को भागलपुर में 5 और मधेपुरा में 4 लोगों की शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक शख्स की आंखों की रोशनी भी चली गई। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बांका में भी 9 लोगों के मरने की सूचना है।

इधर, बांका में भी जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। भागलपुर के साहेबगंज के मामले में मृतक के परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की वजह बता रहे हैं, जबकि मधेपुरा के केस में परिजन और पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। यहां रात में ही तीनों शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। किसी का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार व शनिवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला सहित आठ लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों में अमरपुर निवासी वृद्ध रघुनंदन पोद्दार, कामदेवपुर निवासी राजा तिवारी, ओडैय निवासी संजय मांझी, डुमरामा के सुमित कुमार, डुमरिया के आशीष कुमार सिंह, गोड़ा के विजय साह, बल्लीकिता के डब्लू साह, गुरुदेव साह एवं अमरपुर की बिंदु देवी शामिल हैं। दो अन्य को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। कई का इलाज अमरपुर के प्राइवेट अस्‍पताल में किया जा रहा है। परिजन भी घटना कैसे हुई, कुछ नहीं बता रहे।

इस मामले में उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा ने बताया कि शराब से मौत की सूचना नहीं है। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तरह की सूचना नहीं है। किसी शव के पोस्टमार्टम कराने की भी सूचना नहीं है। इसके अलावा, अमरपुर थाना क्षेत्र के लौसा गांव में भी एक लोग की मौत हुई है।

भागलपुर में मृतकों की पहचान विनोद राय, संदीप यादव, नीलेश कुमार, मिथुन कुमार के रूप में की गई है। सभी एक ही गांव के हैं। वहीं, अभिषेक कुमार की जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई है। मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिषेक कुमार का साहेबगंज ससुराल था। भागलपुर में 4 लोगों की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

साहेबगंज चौक पर जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्याम चौधरी नाम के शख्स के घर पर प्रदर्शन हो रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स यहां तैनात है। कुछ लोगों का कहना है कि श्याम चौधरी ही शराब की तस्करी करता है। हो सकता है यहीं से लोगों ने शराब खरीदी हो। वहीं, DSP प्रकाश कुमार ने बताया कि अभी तक 3 की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, मौत कैसे हुई है। इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

वहीं मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय से सटे दिग्घी पंचायत के वार्ड 2 निवासी लोजपा प्रखंड अध्यक्ष (चिराग गुट) नीरज निशांत सिंह उर्फ बौआ (40), नागेंद्र सिंह के पुत्र परौकी सिंह (32) और मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड-9 निवासी संजीव रमानी (25) की मौत हुई है। इसमें परौकी सिंह की मौत शुक्रवार को हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024