सिवान: शरीर के पार्ट को टुकड़े टुकड़े कर निर्मम तरीके से हत्या करने वाला कुख्यात अयूब खान का सहयोगी गिरफ्तार

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सात नवंबर 2021 को जिले के तीन युवक विशाल सिंह, अंशु सिंह और उनके ड्राइवर प्रमेंद्र यादव का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली मोहल्ला निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त जिम्मी उर्फ सेराज को एसटीएफ की मदद से जिला पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

WhatsApp Image 2023 05 23 at 8.10.38 PM

बता दें कि 7 नवंबर 2021 को नगर थाना के रामनगर के रहने वाले विशाल सिंह, हुसैनगंज थाना के पैगंबरपुर के रहने वाले अंशु सिंह और जीरादेई थाना के भरौली गांव के रहने वाले परमेंद्र यादव काले रंग की स्कोर्पियो से घर से निकलने के बाद रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे। उनकी गाड़ी को गोपालगंज से बरामद हुई थी। इस मामले में विशाल सिंह की मां सुनीता सिंह ने नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी कराई थी।