रबी महोत्सव कर्मशाला में दी गई योजनाओं की जानकारी

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड से बुधवार को रबी महोत्सव कर्मशाला की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख किशोरी देवी ने किया। कर्मशाला में रबी सीजन में होने वाले खेती, सरकार की योजना, लक्ष्य एवं नई तकनीकी से संबंधित जानकारी दी गई। किसानों से कृषि वैज्ञानिकों ने खेती बाड़ी से संबंधित कई बिंदुओं विस्तार से चर्चा की। साथ ही डीएओ, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, बीएओ, बीसीओ आदि ने भी सरकार की चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पूर्णेंदु कुमार मिश्र ने किया। मौके पर कृषि समन्वयक रामसागर सिंह, कृष्णमोहन मिश्र, शशिकांत सिंह, ब्रजेश कुमार, राजीव रंजन, विमला गुप्ता, गुड़िया कुमारी सहित सभी किसान सलाहकार शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali