परवेज अख्तर/सिवान : किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को ले सरकार लगातार प्रयासरत है। जिले में किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज सहित अन्य कृषि आदानों के वितरण और खेती-किसानी से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर प्रखंड के बिंदुसार पंचायत में शनिवार को आत्मा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खरीफ फसल की खेती के गुर किसानों को सिखाए गए। अधिकारियों ने किसानों को धान का बिचड़ा डालने, उसकी रोपाई व निराई करने, फसल की सिंचाई एवं खर-पतवार को समाप्त करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को खरीफ व रबी फसल की खेती के साथ-साथ खेत के मेढ़ पर पौधरोपण करने, पोखरे का निर्माण कराने एवं मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ हीं खाद बीज और कृषि यंत्र पर मिले वाले अनुदान के बारे में बताया गया।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024