छपरा

सास-बहू-बेटी सम्मेलन में परिवार नियोजन पर दी जाएगी जानकारी

  • मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान होगा आयोजन
  • 14 से 31 जनवरी तक चलेगा अभियान
  • सास-बहू की दस जोड़ियों का होता है चयन

छपरा: परिवार नियोजन पर अलख जगाने की नई पहल की गयी है। सास-बहू एवं बेटी के माध्यम से परिवार नियोजन पर जागरूकता फैलाई जा जाएगी। मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान सास-बहू व बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के कुशल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एएनएम को सौंपी गई है। जिले में दो चरणों मे मिशन परिवार विकास अभियान का संचालन किया जाएगा। 14 से 20 जनवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह तथा 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

दस जोड़ियों का चयन करती है एएनएम

एएनएम सास-बहू की कम से कम दस जोड़ियों का चयन करती हैं और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाती हैं। इस सम्मेलन में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाएं भी शामिल होती हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर इस सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से सुरक्षित मातृत्व के साथ परिवार नियोजन पर चर्चा की जाती है।

बैलून के माध्यम से दिया जाता है संदेश

जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने बताया सास-बहू सम्मेलन के दौरान सास और बहू को चार पांच बैलून गोद में दिया जाता है और उसे संभालकर रखने को कहा जाता है। लेकिन चार पांच में से एक-दो बैलून हाथ से छूट कर गिर जाता है। फिर एक जोड़ी सास-बहू को दो बैलून दिया जाता है जिसे वे असानी से पकड़ लेती हैं और नीचे नहीं गिरता है। जिससे यह संदेश दिया जाता है कि अगर ऐसे हीं चार पांच बच्चे होंगे तो संभालना मुश्किल होगा। इससे आर्थिक स्थिति भी खराब होगी। दो बच्चों को बाद परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

सास-बहू करती है काना-फूसी

सास-बहू सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा सास-बहू के जोड़ियों के साथ खेल खेला जाता है। जिसमें सास-बहू काना-फूसी करती हैं। इसके माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि काना-फूसी व परिवार नियोजन के बारे में अफवाहों पर ध्यान न दें। बल्कि आशा या एएनएम के द्वारा बताये गये परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल करें।

परिवार नियोजन के इन साधनों पर चर्चा

सास-बहू सम्मेलन में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्थायी साधनों में महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी एवं अस्थायी साधनों में कॉपर टी, गर्भ-निरोधक गोली(माला-एम एवं माला-एन), कंडोम एवं इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल्स के बारे में बताया जा जाएगा। नवीन गर्भनिरोधक ‘अंतरा एवं ‘छाया’ के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया जा रहा है। ‘अंतरा’ गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए दिया जाता है। साल में इंजेक्शन का चार डोज दिया जाता है। वहीं ‘छाया’ गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेट है।

एएनएम देंगी ये जानकारी

  • विवाह के सही उम्र, लड़के के 21 एंव लड़की की 18 वर्ष
  • शादी के बाद कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा
  • पहले एंव दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतराल
  • छोटा परिवार एंव समिति परिवार के लाभ
  • परिवार नियोजन के स्थाई एंव अस्थाई साधन के बारे में जानकारी
Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024