आंदर: पानी निकासी नहीं से कई घरों में घुसा वर्षा का पानी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ हुई वर्षा से नगर पंचायत के गौरा रोड से लेकर भवराजपुर मोड़ तक सड़क पर जलजमाव हो गया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण वर्षा का पानी कई घरों में घुस गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं सड़क पर जल जमाव होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पानी में कई लोग गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आंदर नगर पंचायत होने के बाद भी पानी निकासी की समस्या दूर नहीं हो पाई है। इस कारण कारण वर्षा का पानी घरों में घुस गया है। शनिवार की सुबह ग्रामीण अपने घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।