आंदर: घर का दरवाजा तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर आभूषण समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह ग्रामीणों को हुई। ग्रामीण सुबह टहलने निकले तो सर्वजीत साह के घर का दरवाजा खुला हुआ पाया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि गृहस्वामी सर्वजीत साह घर बंद कर अपने परिवार के साथ चार दिन पहले काम करने के लिए शहर चले गए थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने शुक्रवार की रात उनके घर में प्रवेश कर गए तथा घर का ताला तोड़कर आभूषण लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। कितने की संपत्ति की चोरी गई हो गृहस्वामी के आने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।