सरेया गांव के पोखरे में नहाने गए इंटर के छात्र की डूबने से मौत

0
dubne se maut

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गोरेयाकोठी के दक्षिणी सरारी पंचायत के सरेया गांव में बुधवार की सुबह इंटर के छात्र की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव के सुभाष महतो का 18 वर्षीय पुत्र देवेन्द्र कुमार महतो उर्फ गोलू महतो था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेन्द्र के दादी की मौत पिछले दिनों हो गई थी। बुधवार को सतघन को लेकर परिवार के सभी लोग पोखरे में नहाने गए। सभी सदस्य स्नान कर रहे थे। गोलू ने भी पोखरे के किनारे बनी सीढ़ियों पर दौड़ लगाते हुए पानी में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जब 20 मिनट बाद भी वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग अनहोनी की आशंका के बीच उसकी खोजबीन शुरू किए। उसका निर्जीव शरीर पानी के अंदर ही फंसा मिला। उसे बाहर निकाला गया। जैसे ही यह खबर घर की महिलाओं को मिली कोहराम मच गया जो भी जिस स्थिति में था वह दहाड़ मार रोने लगा। परिजनों का कहना था कि ऊपर वाले ने ऐसा कहर बरपाया कि एक सप्ताह के अंदर ही घर के दो सदस्यों को मौत हो गई। मां कलावती देवी, भाई जयप्रकाश महतो, दादा झगरू महतो समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता था गोलू

मृतक गोलू पढ़ने में तेज था। वह अपने दोस्तों से इस बात की चर्चा करता था कि आगे पढ़ाई कर वह अच्छी नौकरी कर परिवार का नाम रौशन करेगा। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के बावजूद परिवार के लोग भी उसकी पढ़ाई को जारी रखने देना चाहते थे। मृतक देवेन्द्र सानी बसंतपुर के शहीद भगत सिंह कॉलेज का छात्र था। परिवार के लोगों को भी यह आशा थी कि वह आगे चलकर घर की हालत सुधारेगा। बावजूद होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। बुधवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही एक बार फिर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। परिजन मृतक के शव से लिपट विलाप शुरू कर दिए। इस दृश्य को देख सांत्वना देने आए लोगों की भी आंखें नम हो रही थी।