विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर.एन. सिंह का मढ़ौरा में हुआ भब्य स्वागत

0

हिंदुत्व एक विचारधारा है जो कभी नहीं हो सकती है समाप्त : पद्मश्री डॉ. आर एन सिंह

छपरा: सारण प्रमंडल के वरीय भाजपा नेता व बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के घर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर.एन. सिंह पहुंचे। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पद्मश्री डॉ आर.एन. सिंह की यह यात्रा नीजी थी पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छपरा पहुंचे थे। जहां छपरा जिले के मढ़ौरा के भावलपुर गांव में आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह में उन्होंने शिरकत की। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं असम भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वुधवार को मनोज कुमार सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पद्मश्री डॉ आरएन सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दुनिया भर में हिंदू हितों की रक्षा के लिए कार्य करती है सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों के अधिकारों की लड़ाई भी यह संगठन लड़ती है। इस संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी से अनुपालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व कभी खतरे में पड़ ही नहीं सकता, पूरे मानव सभ्यता को जिस धर्म ने जीने की राह दिखाई है। वह हिंदुत्व ही है। हिंदुत्व एक विचारधारा है जीवन जीने की कला है जिसे पूरी दुनिया प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया निराश होती है, हिंदुत्व उन्हें आशा की किरण दिखाता है।

लव जिहाद जैसे मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों पर रोक लगनी चाहिए। धर्म आस्था पैदा करता है पर अगर कोई धर्म दूसरे धर्म के प्रति देश की भावना पैदा करें तो वह धर्म नहीं अधर्म है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सौभाग्य है कि पद्मश्री डॉ आरएन सिंह जैसे व्यक्तित्व को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इनके नेतृत्व में हिंदुत्व का पताका पूरी दुनिया में फैलेगा।इस मौके पर सारण जिला भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, शिक्षक अशोक सिंह,, दुर्गा प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, रमेश सिंह, मदन सिंह, रामाधार सिंह, हरिंदर सिंह, पत्रकार दिनेश सिंह, रामशंकर प्रसाद मिट्ठू, सियाराम सिंह, चंदेश्वर सिंह, रामप्रवेश सिंह समेत अन्य भी गणमान्य लोग उपस्थित थे।