जितेन्द्र यादव के निधन पर झुका जदयू का झंडा

0
jadyu in siwan

प्रवेज़ अख्तर: सिवान- बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय सचिव श्री जितेन्द्र यादव का आकस्मिक निधन हो जाने से सिवान जदयू कार्यालय पर लगाया पार्टी का झंडा झुका दिया गया,साथ ही जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गयीं|शोक सभा में मुख्य रुप से राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर ,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मंसूर आलम,जिला महासचिव लालबाबू प्रसाद,युवा जदयू जिला महासचिव सुशील गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह,महादलित जिलाध्यक्ष नन्दलाल राम,अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर,किसान जिलाध्यक्ष विजय कुशवाहा,बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष कुणाल आनन्द,कलमजीवी जिलाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव,जयनाथ ठाकुर,विजय ठाकुर,सुनील ठाकुर,राजकुमार ठाकुर,रविन्द्र कुशवाहा,सुनील कुशवाहा,हरेराम कुशवाहा,कुंजबिहारी सिंह,राकेश बिहारी सिंह,मोटे सिंह,आजाद खान,कृष्णा सिंह पटेल,माधव सिंह पटेल,वैद्यनाथ महतो,वीरेंद्र गुप्ता ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

jadyu in siwan

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कैसर ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय यादव के निधन को पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्वर्गीय जितेंद्र यादव लम्बे समय तक बहुत ही ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी और सरकार के उपलब्धियों को सम्पूर्ण बिहार में प्रचार-प्रसार करने का काम किये है,हमारी पार्टी इस शोक की घड़ी में उनके परिजनों के साथ हर तरह से खड़ी रहेंगी।