जीरादेई: जनसुराज अभियान समिति की बैठक में पद यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के विजयीपुर में रविवार को जनसुराज अभियान समिति की बैठक अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में होने वाले प्रशांत किशोर के पद यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। अभियान के संरक्षक मंडल के सदस्य राहुलकीर्ति सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर ने बिहार की दशा व दिशा बदलने के लिए उत्तम रोडमैप तैयार किया है उसके लिए पदयात्रा आरंभ की गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

अगले माह में सिवान में प्रशांत किशोर का आगमन होगा। इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया मौके पर ललितेश्वर कुमार उपाध्यक्ष प्रो. नरोत्तम मिश्र, समन्वयक आशीष कुमार, नुरुलहोदा, हरिकांत सिंह, शराफत अंसारी, विशाल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, राजन कुमार, राज शालू, पंकज कुमार, आदित्य पांडेय, अंकित मिश्र आदि उपस्थित थे।