जीरादेई: विद्यालय संस्थापक सह समाजसेवी की मनी जयंती

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित महेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में बुधवार को समाजसेवी सह विद्यालय के संस्थापक हीरा बाबू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक़्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, प्रो. विजय ए सिंह, विनोद तिवारी, पूर्व जिला पार्षद लालबाबू प्रसाद, प्राचार्य डा. विनोद कुमार यादव, प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक तहसीलदार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हीरा बाबू वास्तव में हीरा थे। उनके द्वारा किए गए हर कार्य हीरा से अधिक मूल्यवान है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्राचार्य डा. विनोद कुमार यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के संत देशरत्न डा. राजेंदर बाबू की पवित्र जन्मस्थली जीरादेई की पावन भूमि पर हीरा बाबू की कृति भूमि एवं इस शिक्षा-निकेतन के लिए अनवरत समर्पित करने वाले इन महान आत्माओं को इंसान कैसे भूल सकता है। उन्होंने शिक्षा जैसे संस्थान को आगे बढ़ाया है, जो अतुलनीय है। वैज्ञानिक प्रो. विजय ने कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि हीरा बाबू शिक्षा की रोशनी को फैलाने के लिए निःस्वार्थ तन, मन व धन लगाए। जिसका प्रतिफल ही महेंद्र उच्च विद्यालय है।

कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वागेंद्र नाथ पाठक, पूर्व जिला पार्षद विनोद तिवारी, सरोज सिंह राणा, तिलकधारी यादव, वीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सुनील कुमार, राकेश पांडेय, शशिकांत सिंह, शिक्षक नेता मनोरंजन सिंह, विजय सिंह, पूर्व शिक्षक वीरेंदर सिंह, अजय कुमार, किरण कुमारी, नदीम अहमद, अर्चना कुमारी, शिखा कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुधीर कुमार, लालबाबू प्रसाद, रंग ओझा कुमार, धनेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।