जीरादेई: कलश यात्रा के साथ सीता राम महायज्ञ आरंभ

0
kalas

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के भरौली मठ में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सीताराम महायज्ञ आरंभ हो गया। यह यज्ञ परम् संत रामनारायण दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया है। कलश यात्रा में हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ भरौली मठ परिसर से आरंभ होकर दरौली सरयू नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। आचार्य पंडित अरविंद मिश्रा ने बताया कि 29 वर्षों से बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष यज्ञ देश की शांति व खुशहाली के लिए आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

उन्होंने बताया कि पूरे सात दिन प्रवचन, कथा, कीर्तन व रामलीला तथा रासलीला के माध्यम से लोगों में पुरुषोत्तम भगवान राम व कृष्ण के जीवन दर्शन की प्रस्तुति की जाएगी है। संत रामनारायण दास ने बताया कि महायज्ञ से विश्व शांति एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मौके पर डा. विनोद पांडेय, मुखिया नागेंद्र सिंह, नंदजी चौधरी, कमलवास दुबे, विकास कुमार, रामेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे