✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गांव में रविवार की देर रात भूमि विवाद में पड़ोसियों ने पिता पुत्र को भाला घोंपकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गांव निवासी कामेश्वर मिश्रा के पुत्र संतोष मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि घटना में कामेश्वर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार कामेश्वर मिश्रा का पड़ोसियों के साथ तीस वर्ष से भूमि विवाद चल रहा है। इसी भूमि विवाद को लेकर रविवार की रात कहासुनी हुई थी।
इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। अंत में दोनों पक्षों ने धारदार हथियार से एक दूसरे पर वार कर दिया, इसमें कामेश्वर मिश्रा और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…
परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…