लकड़ी नबीगंज: उपचुनाव को ले बीडीओ ने किया बूथों का निरीक्षण

0
nirikshan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जगतपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए 25 मई को होने वाले मतदान की तैयारी को ले बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, राजस्व पदाधिकारी रितेश कुमार, ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न बूथों का जायजा लिया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, रैंप, विद्युत, पानी आदि का जायजा लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने बताया कि जगतपुर पंचायत में मुखिया पद के उपचुनाव को लेकर 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि बलडीहा पंचायत में वार्ड सदस्य पद के एक मतदान केंद्र है। इस मौके पर प्रधान सहायक संतोष कुमार चौधरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज मोहन झा, कार्यपालक सहायक लोकनाथ सिंह, वाहन कोषांग प्रभारी संजेश कुमार आदि उपस्थित थे।