लकड़ी नबीगंज: भागवत कथा पुराण महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा पंचायत के बिसेन टोला ब्रह्मस्थल परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा पुराण महायज्ञ को ले आचार्य रामायोध्या मिश्र, संत कन्हैया दास, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि बृजेश सिंह की देखरेख में शुक्रवार को बैंड बाजे व हाथी-घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महायज्ञ परिसर से आरंभ होकर ठाकुरबारी मठिया स्थित घोघारी नदी से जल भरकर पुन: चंदेल टोला, डुमरा बाजार होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस कलश यात्रा में जय हनुमान, जय श्रीराम, हर-हर महादेव, जय जय ब्रह्म बाबा आदि के जयकार से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा ब्रह्मस्थल परिसर पहुंचते ही महायज्ञ शुरू हो गया। इस मौके पर डा. दीनानाथ तिवारी, काशीनाथ तिवारी, शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजकिशोर राय, प्रखंड सचिव संतोष कुमार सिंह, जिला पार्षद रामायण सिंह, बादशाह सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 15 मार्च को की जाएगी।