नवनिर्मित शिव मंदिर के निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन

0
puja ardhana

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के शरीफ जलालपुर गांव में ग्रामीणों के अथक प्रयास से शिव मंदिर के नव निर्माण को ले भूमि पूजन किया गया। आयोजन समाजिक दुरी को देखते हुए गुरुवार को किया गया। आचार्य शिवजी मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन यज्ञ कर भूमि पूजन कराया। ओम नमः शिवाय के मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान शिव की लिंग एवं राम जानकी की मूर्ति स्थापित कराया जाएगा। उनलोगो द्वारा बताया गया कि लाॅक डाउन के नियमों का पालन के तहत ही कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से ब्रजेश मिश्रा बिगन सिंह चंदन सिंह जलेश्वर मिस्र मुकेश मिश्रा विद्या सिंह विकास सिंह मनीष सिंह पप्पू सिंह प्रमोद सिंह राजू सिंह प्रभुनाथ दुबे आदित्य नाथ दुबे उर्फ लालू दुबे नागेंद्र सिंह प्रमोद सिंह संजय मिश्रा समेत अन्य भक्तजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)