देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा

0

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में गुरुवार की देर रात यज्ञाध्यक्ष राम नारायण दास व यज्ञाचार्य रंजन द्विवेदी ने पूरे वैदिक विधि-विधान से पवनपुत्र हनुमान, राम-लक्ष्मण और सीता, राधा-कृष्ण तथा भगवान गणेश की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा को डोली में बिठाकर पूरे क्षेत्र में शोभा यात्रा निकालकर पांच मंदिरों का दर्शन कराया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से भक्तिमय हो गया था। शाम को वृंदावन से पधारी सपना नंदनी के द्वारा भक्तों को प्रवचन का रसपान कराया गया। उन्होंने कहा कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। उसकी सेवा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कृष्ण भी गोपालक से गोपाल बन गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali