लोहार कल्याण संघ की हुयी बैठक

0
baithak

परवेज अख्तर/सीवान:- स्टेशन रोड के शर्मा कंप्लेक्श में रविवार को लोहार कल्याण समिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में की गयी . मुख्य अतिथि के रुप में प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा , संगठन सचिव शंभू शर्मा ने लोहार जाति के उत्थान व अनुसूचित जनजाति के संविधान प्रदत अधिकार दिलाने में लोहार कल्याण समिति के योगदान पर प्रकाश डाला . अतिथियों ने लोहार जाति की एकजुटता पर बल देते हुए सदस्यता बढ़ाने की बात कही . साथ ही आगामी दिसंबर में जिला कमिटी का चुनाव कराने , आगामी सम्मेलन पटना में सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा करते हुए 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया . मौके पर गीता देवी , परासनाथ शर्मा , छोटेलाल शर्मा , राजीव रंजन शर्मा , शंकर शर्मा , दिलीप शर्मा , विक्की शर्मा , दूधनाथ शर्मा , अनिल कुमार शर्मा , अनुराग शर्मा , अवधेश कुमार शर्मा , सुरेंद्र शर्मा , पृथ्वीनाथ शर्मा , भरत शर्मा , सुदामा शर्मा , विवेक शर्मा , कन्हैया लाल शर्मा , शिवजी शर्मा , संतोष कुमार शर्मा , विनोद शर्मा , विकास शर्मा , अजीत शर्मा रहे .

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali