बिहार में आज फिर लूट….फाइनेंस कंपनी का 10 लाख लूट कर ले गए लुटेरे….अंदर घुसे 5 डकैत….स्टाफ को पीटा….हवाई फायरिंग कर भागे

0
bike

पटना: समस्तीपुर में डकैतों ने बैंक में दिन-दहाड़े घुसकर 10 लाख रुपए लूट लिए। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र काली चौक जेल रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। बैंक कर्मियों के अनुसार, बुधवार सुबह 10.30 बजे 5 नकाबपोश डकैत बैंक के अंदर घुसे। हथियारबंद डकैतों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों के मारपीट की। इसके बाद कैश काउंटर में रखे 10 लाख रुपए लूट लिए। डकैतों ने बैंक कर्मियों के कर्मियों के मोबाइल और टैब भी लूटकर फरार हो गए। भागते वक्त दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंककर्मियों से मामले की पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज किसी के हाथ नहीं लगे, इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। DSP और थानेदार ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपए की लूट की बात सामने आई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बैंक और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बैंक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। बैंक में सुरक्षाकर्मी भी नहीं हैं। लॉकडाउन में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जाते हैं जो पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोग पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।