सिवान में पुण्यतिथि पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

0
birsha munda jyanti

परवेज अख्तर/सिवान: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 8 वी वर्षगांठ बिहार भाजपा के निर्देशन में चलने वाले 31 मई से 14 जून तक सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व कार्यक्रम के निमित्त सीवान जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुजीत शर्मा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हमें उन्हें बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लेना है.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अनवरत अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते रहे और जुल्म एवं अत्याचार के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद किया.भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि महज 25 वर्ष की अवस्था में अगर कोई शख्स इंसान से भगवान हो सकता हो इसकी जीता जागता उदाहरण भगवान बिरसा मुंडा थे. इस अवसर पर हरेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुजीत शर्मा उर्फ बुलेट शर्मा, महामंत्री विक्की शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष हरे कृष्ण शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, विकास शर्मा, अमित शर्मा, अरविंद शर्मा आदि भारतीय जनता पार्टी जिला सीवान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.