घरों में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

0

परवेज अख्तर /सिवान :-जिले के सिसवन प्रखंड के सभी पंचायतों में शनिवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।लाँकडाउन के चलते प्रखंड के ब्राह्मणों ने इसबार अपने अपने घरों में ही भगवान परशुराम की जयंती मनाई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह समाजसेवी सह अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा सिवान के जिलाध्यक्ष पंडित अजीत उपाध्याय एवं उनके स्वजनों ने अपने घर पर श्याम अखंड ज्योति के पाठ का भी आयोजन किया गया।

भगवान परशुराम की जयंती पर सभी ब्राह्मणों ने अपने अपने घरों में हवन कर इस महामारी से मुक्ति की प्रार्थना भगवान से की।भगवान परशुराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य पंडित हरिशंकर उपाध्याय ने कहा कि हमारे आराध्य देव ने अपने फरसे के प्रहार से पापियों का नाश किया और 21 बार आतताइयों से धरती को मुक्त करवाया था।