महागठबंधन से अलग होकर नीतीश ने दिया जनता को धोखा : शरद

0

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जनसंवाद के छठे चरण के तहत शनिवार की देर शाम शरद यादव टाउन हॉल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं की खाली कुर्सी देख निराशा जाहिर की और अपनी भी गलती स्वीकार करते हुए कहाकि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं क्यों कि मैं ही यहां देर से आया। सभा को संबोधित करते हुए शरद यादव ने कहाकि महागठबंधन से अगल होकर नीतीश कुमार ने 11 करोड़ जनता को धोखा देने का काम किया है। महागठबंधन पांच वर्षों के लिए एक हुआ था जिसमें राजद, कांग्रेस और जदयू एक साथ थे। लेकिन बीच में ही सरकारी जदयू ने दामन छोड़ दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया और सबको धोखा दिया। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नता जोड़ते समय वे बीजेपी से कभी भी हाथ नहीं मिलाएंगे। महागठबंधन को अलग थलग करने के लिए नीतीश कुमार ने जो मनसूबा बनाया है उसमें उन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि महागठबंधन के साथ धोखा करने वाले का सफाया करना ही जनसंवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम शरद गुट के संयोजक इरशाद अली खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। वहीं शरद यादव के साथ पटना से रइम राम भी थे जो शरद गुट की भीड़ में उपेक्षा का शिकार हो गए। वहीं साथ में शरद गुट के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य ई. संतोष कुमार भी शामिल थे। मौके पर अर्जुन यादव, इरफान खान, रामायण चौधरी, अख्तर साहेब, समाउल्लाह खान, मो. शाहिद अली, रामएकबाल गुप्ता, ई.शैलेंद्र कुमार , कन्हैया यादव, कौशल यादव, उत्पल वल्लभ समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि वे रात में आइबी में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

nitish