महाराजगंज: छठ घाट के समीप मठ परिसर में बने यज्ञ मंडप आग लगने से मची अफरातफरी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कलेक्ट्री पोखरा घाट पर रविवार की शाम मठ परिसर में बने यज्ञ मंडप में आग लग गई। इस दौरानऊ अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी होते ही बीडीओ, थानाध्यक्ष व अग्निशमन विभगा के अधिकारियों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि कलेक्ट्री पोखरा के पास छठ व्रती पूजा में लीन थे। घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस क्रम में बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस क्रम में नागा जी मठ परिसर में बने यज्ञ मंडप में आग लग गई। अभी लाेग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस क्रम में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लाेगों ने घटना की सूचना थाने को दी और आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, बीडीओ डा. रवि रंजन, पुअनि दिलीप कुमार सहित दो अग्निशमन वाहन के साथ पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि एक माह पूर्व यहां महायज्ञ हुआ था। इसके लिए यज्ञ मंडप बना था। पदाधिकारियों की सूझबूझ के साथ किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।