महाराजगंज: माता की रसोई में मुफ्त भोजन की व्यवस्था

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निमित माता की रसोई के लिए जारी मुफ्त भोजन वितरण का आयोजन किया गया। पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के वरीय सदस्य निर्मला देवी के अनुश्रवण में कढ़ी- चावल भोजन वितरण किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कार्यक्रम में शामिल समिति सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर ने बताया कि माता की रसोई का मुख्य उद्देश्य वैसे लोगों को भोजन कराना है जो भोजन की महता और उसके उपयोग से अपने स्तर से समाज को जागरूक करने का कार्य करते हुए सामाजिक समरसता में योगदान देने का संकल्प लें। कपूर ने बताया कि रघुवीर सिंह सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित माता की रसोई कार्यक्रम प्रत्येक माह में एक दिन मुफ्त भोजन वितरण किया जाता है। इस कार्य को सफल बनाने में कुमार भास्कर, सितांशु सिंह, तुषार कुमार सिंह, मनु सिंह की सक्रियता देखी जा रही है।