महराजगंज: नपं चुनाव से जुड़े कई नियमों में बदलाव, तैयारियां शुरू: एसडीओ

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज में प्रथम चरण में महाराजगंज नगर पंचायत का चुनाव 10 अक्तूबर को होगा नगर निकाय चुनाव में मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जाना है। एवीएम सीलिंग का काम स्वामी कर्म देव उच्च विद्यालय में किया जा रहा है। महाराजगंज नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार ने कहा शहर सभी वार्डों में हर बूथ पर 3 बैलेट यूनिट और 3 कंट्रोल यूनिट का प्रयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाना है। चुनाव में वीवीपैट का प्रयोग नहीं होगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

मतदान के दिन ईवीएम रिप्लेसमेंट के लिए नगर पंचायत के 2 वार्ड पर 1 सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जानी है। इसके लिए चुनाव को लेकर  तैयारी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार कई नियमों में बदलाव किए गए हैं।पहले नगर निकाय के चुनाव में नगर पंचायत के अधिकारियो के अलावा कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाता था, लेकिन इस बार ऐसे लोगों को चुनाव कार्य में कोई जिम्मेदारी न देने का फैसला लिया गया है।  चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है।