महाराजगंज: सांसद खेल महोत्सव को ले बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित काजी बाजार सुप्रिया जायसवाल के आवास पर गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी ने कहा कि 27 मई को शहर के आरबीजीआर कालेज खेल मैदान में फुटबाल एवं कबड्डी मैच का आयोजन होगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इसमें स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवा द्वारा विजेता- उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में महाराजगंज पश्चिमी भाग के अध्यक्ष मुखिया शेषनाथ सिंह, शशिकांत तिवारी, डाक्टर त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार उर्फ गुड्डू अवधेश पांडेय आदि उपस्थित थे।