महाराजगंज: प्रत्येक घर पर शान से लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

0
tiranga

देश प्रेमियों ने स्वतंत्रता दिवासनके के पूर्व संध्या पर निकाला तिरंगा यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के पकवलिया गांव में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा मार्च निकाला गया. इस तिरंगा मार्च में सम्मानित मनिंदर सिंह, अशोक सिंह, सतेंद्र सिंह, उमेशशंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह उर्फ बब्लू, प्रबंधक हेमंत कुमार उपाध्यय सहित अन्य कई गण्यमान्य लोगों ने तिरंगा पदयात्रा में शिरकत की.

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में कोई घर छूटना नहीं चाहिए. प्रत्येक घर के ऊपर तिरंगा शान से लहराना चाहिए. कहा कि आजादी को प्राप्त करने के लिए वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगे के तीनों रंग भारतीयता के परिचायक हैं. तिरंगे की बदौलत ही देश में आजादी के आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप मिला है.