महाराजगंज में पेट्रोल-डीजल में मूल्य बढ़ोत्तरी को ले महागठबंधन का आक्रोश मार्च

0

परवेज अख्तर/सिवान : पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में अनुमंडल मुख्यालय में रविवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न मार्गाें से होकर गुजरा। आक्रोश मार्च के दौरान भारत सरकार की जनविरोधी नीति का विरोध किया गया। साथ ही बढ़ते हुए डीजल-पेट्रोल, घरेलू गैस के दाम को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान बिहार सरकार के बिजली बिल के गलत निर्धारण के नारा लगा आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद शहर के राजेंद्र चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मौके पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, डाॅ. रामनारायण राम, राजनाथ प्रसाद, ह्दया यादव, रमेश उपाध्याय, जगदीश सिंह, परशुराम सिंह, अशर्फी प्रसाद, योगेंद्र यादव, श्रीराम प्रसाद, राजेश यादव, धनपत यादव, योगेंद्र यादव आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali