महाराजगंज: डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बना नकद व आभूषण समेत पांच लाख की संपत्ति लूटी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव में रविवार की रात्रि में डकैतों ने गृह स्वामी को बंधक बना कर दो लाख नकद, आभूषण सहित करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बताया जाता है कि पटेढ़ा निवासी विश्वनाथ शाही के पुत्र गिरिशदेव शाही के घर के सदस्य रविवार की रात भाेजन करने के बाद सो गए थे। तभी रात्रि करीब करीब डेढ़ बजे एक दर्जन डकैत पीछे के रास्ते घर में प्रवेश कर गए तथा गृहस्वामी को हथियार के बल पर बंधक बना कर दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, सात अंगूठी, बाली, झुमका, नथिया, टीका और पायजेब समेत करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

गृह स्वामी ने बताया कि छह जून को पुत्र की शादी की तिथि निर्धारित है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसको लेकर घर में आभूषण और कपड़े की खरीदारी की गई थी। शादी में खर्च के लिए गाय और अनाज बेच कर पैसा एकत्रित किया था जिसे डकैतों ने लूट लिया। डकैतों के जाने के बाद जब शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गृहस्वामी द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here