सिवान में महेंद्र नाथ पंचांग के छठे अंक का विमोचन

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन प्रखंड के बाबा भोलेनाथ की नगरी ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम मेंहदार में सोमवार को कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के सारे नियमों का पालन करते हुए बाबा महेन्द्रनाथ पञ्चाङ्ग के छठे अंक का विमोचन पञ्चाङ्ग किया गया।पंचाग का विमोचन प्रधान संपादक आचार्य पंडित त्रिलोकीनाथ पांडेय ने किया । इस मौके पर आचार्य पंडित त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने बताया कि इस बार बाबा महेंद्र नाथ पञ्चाङ्ग को और ही सरल भाषा में बनाया गया है। तथा लोगों को आसानी से पञ्चाङ्ग की सारी बातें समझ में आ जाए इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। और पञ्चाङ्ग की तुलना में यह पञ्चाङ्ग बहुत ही सरलता है तथा हिंदू धर्म मानने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। विदित हो कि विगत 6 सालों से बाबा महेन्द्रनाथ पञ्चाङ्ग का प्रकाशन किया जा रहा है जो कि बहुत ही सरल और आसान भाषा में मुद्रित होता है। बर्ष 2015 में इसके पहले संस्करण का लोकार्पण सारण पुलिस कमिश्नर प्रभात शंकर जी द्वारा किया गया था।मौके पर प्रधान पुजारी श्री तारकेश्वर उपाध्याय, रमेश तिवारी, अविनाशचंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय,सुबोध ओझा , अधिवक्ता शशिभूषण त्रिपाठी मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali