विक्षिप्‍त महिला ने लगाई आग, सनसनी

0

परवेज अख्‍तर, सिवान :- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी गांव में मंगलवार की शाम एक विक्षिप्त महिला ने अपने शरीर में आग लगा लिया। इस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि महिला 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गई है। महिला गांव के हजरत अली की पत्नी सहाना खातून बताई जाती है। जिस समय यह घटना हुई उस समय मकान में कोई नहीं था। घटना के बारे में बताया जाता है कि सहाना की तबीयत खराब थी। सहाना को अपने घर ले जाने के लिए उसके पिता मो. इदरीश मंगलवार की सुबह अल सुबह उसके ससुराल पहुंचे थे। सहाना को ले जाने की तैयारी इधर चल रही थी। दोपहर में सभी घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच सभी ने देखा कि सहाना ने अपने शरीर में आग लगा लिया है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर प्रेषण तक महिला को रेफर नहीं किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है और उसका इलाज चलता है। इधर नगर थाना सूचना पाकर सदर अस्पताल में पहुंच कर फर्द बयान के प्रयास में लगी हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali