मैरवा: मदरसा अरबिया नूरिया के प्राचार्य का निधन पर शोक

0

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय क्षेत्र के मिस्करही स्थित मदरसा अरबिया नूरिया इस्लामिया के प्राचार्य अहमद हुसेन रिजवी का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे अपने मदरसा के आवास में सोए हुए थे। शनिवार को बच्चे और शिक्षक मदरसा पहुंचे तो उन्हें उनके कक्ष में बिस्तर पर मृत पाया। मृत देख बच्चों और शिक्षकों में हलचल मच गई। प्राचार्य मधुबनी के रईमा गांव निवासी थे। वे करीब तीन दशक से भी अधिक समय से वे इस मदरसा में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त की अभी तीन वर्ष बाकी थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उनकी मृत्यु की सूचना इस मदरसे के शिक्षकों ने फोन कर उनके घर वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के दामाद एंबुलेंस से शव लेकर मृतक के पैतृक गांव मधुबनी के रईमा चले गए। उधर मदरसा अरबिया नूरिया मिस्करही के प्राचार्य अहमद हुसैन रिजवी के असामयिक निधन की सूचना फैलते ही मदरसा शिक्षकों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर छा गई। मदरसा अरबिया नूरिया के पूर्व प्राचार्य मौलाना चमन कादरी, हाफिज सगीर अहमद, मौलाना शमशाद हाफिज, मोहम्मद शमीम, इजहार हुसैन, मोहम्मद इलियास, शमसुल होदा समेत कई मदरसा कर्मियों ने शोक व्यक्त की है।