परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ भाकपा माले ने गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकाला और नुक्कड़ सभा की। भाकपा माले के प्रखंड सचिव मुकेश कुशवाह के नेतृत्व में मार्च माले के स्थानीय कार्यालय से विभिन्न मार्ग सै होकर स्टेशन चौक पहुंचा। नुक्कड़॔ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र साह ने कहा कि मैरवा थाना में पुलिस की मनमानी से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सुलझाने के बजाय गलत तरीके से लोगों को फंसाया जा रहा है। प्राथमिकी कराने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
थाना का चक्कर काटने के बाद लोगों की समस्या सुनी जाती है। भाकपा माले इसको लेकर आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसी कार्यशैली बदलनी होगी। पुलिस का काम जनता के हितों की रक्षा और सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल शराब तस्कर के चक्कर में रहती है। मार्च में पूर्व जिला पार्षद सुजीत कुशवाहा जीशु अंसारी सुरेंद्र विश्वकर्मा पूर्व मुखिया अशोक प्रजापति समेत कई माले कार्यकर्ता शामिल थे।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…