मैरवा: नाले पर लगे स्लैब टूटने से बढ़ी परेशानी, दुर्घटना की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत के कई वार्डों में नाले पर लगे स्लैब टूट चुके हैं। स्लैब टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कई वार्ड में नाले सड़क के बीच से बने हुए हैं। इस कारण वाहन चलाते समय वाहन के पहिये टूटे स्लैब में फंस जाते हैं। इससे लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो जा रहे हैं।नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक नवका टोला से सकरा की तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग के किनारे मंदिर के पास सड़क के किनारे स्लैब टूटा हुआ है। वहीं वार्ड संख्या दो सकरा में भी नाले पर लगे स्लैब टूटे हुए हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या सात मझौली रोड से मिस्करही मस्जिद की तरफ जाने वाले नाले पर लगा स्लैब भी टूटा हुआ है। इसके अलावा वार्ड संख्या आठ मिस्करही दुर्गा मंदिर के निकट भी नाले पर लगा स्लैब टूट चुका है।

साथ ही वार्ड आठ में शिवपुरी मठिया नाले का स्लैब टूटा हुआ है। इस कारण सड़क धंस जाने और नाले का स्लैब टूटने के कारण नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे बाइक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बाइक चालक नाले में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं वार्ड संख्या 10 , 11 और 12 में भी नल का स्लिप टूटा रहने और खुला नाला होने से मच्छरों से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार वार्ड पार्षदों से नया स्लैब लगाने, टूटे हुए स्लैब को बदलने की मांग की है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। नाले का स्लैब टूटा होने और नाला खुला रहने के कारण मच्छरों से लोग जूझ रहे हैं। मलेरिया और डेंगू मच्छरों के संपर्क में आकर बीमार हो जाने का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है। इस संबंध में मुख्य पार्षद किस्मती देवी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में टूटे स्लैब को हटाकर नए स्लैब लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024