Categories: छपरा

छपरा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, जलती चूल्हा के आग में धकेला

छपरा: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया दक्षिण टोला गांव में बुधवार को दहेज के लिए एक विवाहिता महिला और उसके बच्चे को मारपीट कर घायल कर दिया गया। वही महिला को जान से मारने की नियत से जलते चूल्हे पर धकलने से महिला का एक हाथ बुरी तरह से झुलसने का मामला सामने आया है। मामले में महिला और उसके पति के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामले में घोघिया दक्षिण टोला गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रूपा देवी,5 वर्षीय बच्ची परी कुमारी ने पति धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके सास, ससुर और ननद के द्वारा बराबर दहेज के लिए मारपीट की जाती है।

वही उसके पति रोजगार के लिए दूसरे राज्य में रहते हैं। दहेज की मांग पूरा नही करने पर संपति से बेदखल करने और बराबर मारपीट की जाती है। उसी में बुधवार को पति की मौजूदगी में मारपीट की गई और जलते चूल्हे पर धकेल दिया गया जिसमें दोनों घायल हो गए। पति द्वारा घायल पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी में इलाज कराकर थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024