सिवान के हसनपुरा में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस कर रही जांच

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के पचभिंडा गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। मृतका अभिमन्यु कुमार मांझी की पत्नी रूबी देवी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घटना की जांच में जुटी गई है। बताया जाता है कि रूबी देवी गुरुवार की रात भोजन करने के बाद सो गई थी। इस दौरान रात्रि करीब दो बजे उसकी सात माह की बच्ची रो रही थी। तभी उसकी सास मीरा देवी की नींद खुली। उसे शक हुआ कि बच्ची काफी देर से रो रही है, आखिर चुप क्यों नहीं हो रही है। जब वो अपनी बहू के कमरे में गई तो रूबी देवी को अचेतावस्था में पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्वजनों को दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परिवार के सभी सदस्य जब कमरे में पहुंचे तो पाया कि रुबी मृत पड़ी थी। मृतका की सास ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को ले गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। वहीं मृतका की सास तथा सात माह की बच्चे को छोड़ उसके दो देवर सोनू कुमार तथा गोलू कुमार फरार बताए जाते हैं। पुलिस घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी भी सदस्य द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। समाचार प्रेषण तक मृतका के मायके से कोई नहीं पहुंचा था। ज्ञात हो कि मृतका के पति अभिमन्यु कुमार मांझी अहमदाबाद में तथा ससुर श्रीनगर में रहकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।