मैरवा: महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने को लिया प्रशिक्षण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के किसान उत्पादक समूह द्वारा आत्मा के सहयोग से मंगलवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुलदीपा में अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण लेकर घर पर अचार बना सकती हैं। इससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो सकती है। घर के खर्च की राशि वे अर्जित कर सकती हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए कुटीर उद्योग अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

वहीं रीना विकास मंच के निदेशक राजीव कुमार राम ने कहा कि प्रखंड के सभी गांव में महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुटीर उद्योग से जोड़ा जाएगा ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। आत्मनिर्भर बन कर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। इसमें किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, पूनम देवी, फूलमती देवी, अरघा देवी, मालती देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, सीमा देवी, संतरा देवी, संजू देवी, आरती देवी आदि शामिल थीं।