मैरवा के युवक की हरियाणा में सड़क दुर्घटना में मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: इंग्लिश गांव के एक युवक की हरियाणा के रोहतक में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक रिटायर शिक्षक विश्वनाथ राम का 30 साल का बेटा दीपक कुमार था। शुक्रवार को उसका शव गांव में पहुंचने पर मातम छा गया। दीपक इंजीनियरिंग के बाद गाजियाबाद में अपना एक फार्म चला रहा था। वह बुधवार की शाम को अपने फार्म के लिए एक मशीन खरीदने के लिए मजदूर के साथ रोहतक जा रहा था। दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों सामने से आ रहे एक वाहन के धक्के से घायल हो गये थे। गुरुवार को दीपक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। घायल मजदूर का इलाज रोहतक के पीजीआई में चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मायूसी छायी हुई है। घटना के बाद मृतक दीपक के रिटायर शिक्षक पिता विश्वनाथ राम को सांत्वना देने विधायक अमरजीत कुशवाहा भी पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार दीपक ने गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में कार में लगने वाले उपकरण बनाने का कारखाना खोल रखा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वह अपने फार्म को अपग्रेड करने के लिए बड़ी मशीन खरीदने के सिलसिले में रोहतक जा रहा था। बाइक से दुर्घटना के बाद वह बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रोहतक पीजीआई में भर्ती करा दिया। परिजनों को घायल होने की सूचना मिली। जिसके बाद उसके पिता रोहतक के लिए रवाना हो गये। वहां पहुंचने पर उसके इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली। शव को अंतिम संस्कार को लेकर घर के लिए निकल पड़े। मृत दीपक कुमार पांच भाई और बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी के लिए परिवार के लोग लड़की देखने की तैयारी में थे। अचानक मौत की खबर से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। विश्वनाथ राम के पांच संतानों में अब तक किसी की शादी नहीं हुई है।