Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जीरादेई के जामापुर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बताए गए भीषण अग्निकांड से बचाव के उपाय

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में बुधवार को जिला समादेष्टा ममता कुमारी के निर्देश पर अग्निशाम अधिकारी शिवमुनी प्रसाद व हेमंत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच में मॉकड्रिल कराया गया। वहीं विद्यालय में मौजूद सैकड़ों लोगों को आसपास के इलाके में भीषण अग्निकांड होने पर रोकथाम जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान अग्निशाम पदाधिकारी शिवमुनि प्रसाद ने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही होने पर भीषण अग्निकांड की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।लोग जानकारी के अभाव में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबरा जाते हैं। आग लगने पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। उन्होंने घरों एवं दफ्तरों में रसोई गैस, सिलेंडर बिजली से शार्ट सर्किट या मशीनरी उपकरणों में इंधन से आग लगने पर अपने जानमाल कि सुरक्षा स्वयं करने के गुर सिखाए।

इसकी जानकारी विद्यालय के कर्मचारियों व शिक्षकों के बीच अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पाने के उपाय बताए गए। उन्होंने बताया कि रसोई घर में खाना बनाने के बाद रेगुलेटर को बंद कर दें। विद्यालय,  होटल, दुकान, अस्पतालों एवं सरकारी गैर सरकारी दफ्तरों से निकलने के पहले बिजली का मेन स्विच से कनेक्शन काट दें।वहीं पुराने बिजली के तारों को हटाकर नए तारों से वायरिंग कराएं। ताकि शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न ना हो सके। सतर्कता ही सावधानी है।आग लगाने पर संयमित तरीके से लोगों को बाहर निकाल दें।इसके बाद बताए गए उपायों का प्रयोग कर भीषण अग्निकांड की घटना होने से रोका जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से घरों में रखे कंबल या पानी से भीगे कपड़े का आग बुझाने में प्रयोग  पर भीषण अग्निकांड होने से बचाया जा सकता है। मौके पर अग्निशाम विभाग के चालक प्रणव कुमार इंद्रदेव कुमार होमगार्ड गोविंदा कुमार आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024