भगवानपुर हाट

प्रमंडलीय भाजपा किसान कल्याण सम्मेलन की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा नेता त्रिलाकी प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजमोहन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में चार नवंबर को भगवानपुर में आयोजित सारण प्रमंडल किसान कल्याण सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि यह प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा केबैनर तले आयोजित इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने सम्मेलन स्थल को आकर्षक रूप से सजाने एवं प्रचार प्रसार पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता प्रेम कुमार, सांसद डॉ. सीपी ठाकुर, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बैकुंठपुर विधायक एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, प्रदेशभाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह आदि शामिल होंगे। बैठक में दर्जनों तोरण द्वार सारण जिले के मशरक सीमा से लेकर सम्मेलन स्थल तक बनाने का निर्णय लिया गया। अभी से ही प्रचार प्रसार, झंडा बैनर लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल भाजपाध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय, सुजीत पांडेय, शंकर पांडेय, दारा सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, नरेंद्र पाल सिंह, धीरज कुमार सिंह, लोकेशनाथ पांडेय, भिखारी सिंह, पप्पू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: 18 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…

May 17, 2024

सिवान: दिव्यांग व बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…

May 17, 2024

सिवान: मजबूत प्रधानमंत्री बनाने को ले एनडीए के पक्ष में करें मतदान: मंगल पांडेय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…

May 17, 2024

गोरेयाकोठी: मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…

May 17, 2024

रघुनाथपुर: दियरा से 195 लीटर शराब बरामद, दो के विरुद्ध प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…

May 17, 2024