परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर एक किशोर संग गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाना ने पीड़िता को महिला थाना भेजा। महिला थाना पहुंच कर पीड़िता ने जब आपबीती सुनाई तो थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने मामला दर्ज कर आरोपित मथुरा स्वामी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि बच्ची को उक्त व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं तेज थीं। खबर प्रेषण तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…
जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…