गुठनी में आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में, लोग परेशान

0

परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी में बढ़ते जल स्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे प्रखंड के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। दियरा क्षेत्रों में बसे लोग अपने स्वजन, सामान, मवेशी समेत वापस लौट आए हैं तथा ऊंचे स्थलों पर शरण लिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से नए नए स्थानों में पानी प्रवेश कर गया है, इससे ग्यासपुर, तीरबलुआ, बलुआ, खड़ौली, पांडेयपार, मैरिटार, सोनहुला, सोहगरा, श्रीकलपुर, गोहरुआ, धर्मपुर आदि गांव पूरी तरह से प्रभावित हैं। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों की माने तो सबसे अधिक तीरबलुआ, ग्यासपुर और बलुआ गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। इनमें करीब 4000 से अधिक लोगाें पर बाढ़ का सीधा असर हुआ है। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हर स्थिति में प्रशासन ग्रामीणों के सहयोग के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

पशुओं के रहने और चारे की हो रही है परेशानी :

नदी के बढ़ते जल स्तर से पशुओं के रहने और चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग पशुओं को ऊंचे और सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं, लेकिन उनके लिए वहां चारे और पानी की असुविधा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन ने अभी तक उनसे संपर्क कर पर समस्या का समाधान नहीं किया है।