सीवान सदर में मिले सबसे अधिक नए पॉजिटिव मरीज

0
  • जांच व एहतियात के बाद भी कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है
  • सदर प्रखंड में कोविड-19 के मिले 38 नए मरीज
  • जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 पहुंची

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है। जिले में गुरुवार को भी 86 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच व एहतियात के बाद भी कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अबतक के मिले आकड़े के अनुसार सदर प्रखंड में सबसे अधिक पॉजिटिव व एक्टिव मरीज हैं। गुरुवार को भी नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने में सदर प्रखंड का क्रम सबसे ऊपर रहा। यहां मिलने वाले मरीजों की संख्या 38 रही। वहीं दूसरे नंबर पर रधुनाथपुर जहां जांच के दौरान कुल आठ मरीज मिले हैं जबकि भगवानपुर हाट तीसरे स्थान पर जहां कुल सात मरीज मिले हैं। ऐसे ही आंदर में एक, बड़हरिया में चार, बसंतपुर में चार, दरौंदा में चार के साथ ही अन्य प्रखंडों में कमोबेश मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में अबतक एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 332 हो गयी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

कोविड नियमों का सख्ती से हो रहा है पालन

जिले में तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने को लेकर अब पुलिस प्रशासन भी सख्त है। गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थलों पर जांच की गयी। मास्क जांच के दौरान कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। हालांकि अधिकाधिक लोगों के मुंह पर मास्क देखा जा रहा है। विभाग कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन को भी लोगों को जागरूक कर रहा है।

वैक्सीनेशन में भी आई तेजी

संक्रमण की रोकथाम में वैक्सीनेशन का भी एक अहम रोल है। लिहाजा जिले में वैक्सीनेशन में तेजी आयी है। 18 वर्ष से अधिक के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। वहीं 15 से 18 वर्ष और 60 से अधिक आयुवर्ग हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम 04:30 बजे तक जिले में कुल 11 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका था।