परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जबकि जांच का दायरा घटाया जा रहा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को काफी कम जांच की गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में एंटीजन किट से कुल 1365 लोगों की जांच की गयी। इनमें से कुल 158 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज सदर अस्पताल स्थित जांच केंद्र पर मिले हैं। यहां मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 है। वहीं दूसरे स्थान पर पचरूखी स्थित जांच केंद्र रहा, जहां कुल 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ जिले में ट्रूनेट मशीन से कुल 141 लोगों की जांच की गयी। इस दौरान कुल 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं कुल 309 लोगों की आरएमआरआई जांच सैंपल ली गयी है।
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मिर्जापुर में शुक्रवार को सपना जीविका महिला ग्राम…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को जिले…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के वरीय नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं…
जीविका दीदियां हर घर पहुंच वोट देने के लिए बांट रही आमंत्रण पत्र ✍️परवेज अख्तर/सिवान:…
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना की टीम ने गुरुवार की शाम कौसड़ बगीचा के…