नौतन: पेड़ों की कटाई से उजड़ रहे बाग-बगीचे

0
ped ki katai

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हरे पेड़ों की कटाई से बाग बगीचे उजड़ रहे हैं। इस कारण पर्यावरण पर भी संकट मंडराने लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कोई पदाधिकारी ध्यान नहीं देता। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तरीके से कई आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। पेड़ों की कटाई करने के बाद वहां पहुंचा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

पेड़ों की कटाई होने पर्यावरण पर संकट मंडराने का खतरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग इस पर उचित कदम उठाता तो अवैध पेड़ों की कटाई रुक सकती है, लेकिन इसके प्रति विभाग मौन है। यदि ऐसा रहा तो कुछ दिनों में दूर-दूर तक पेड़ नहीं दिखाई देंगे।