सिवान के बड़हरिया में नीलगाय के हमले से वृद्धा की मौत

0
nilgaye

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के भलुई गांव में मंगलवार की सुबह नीलगाय के हमले से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका विक्रमा पांडेय की विधवा सरोजना कुंवर बताई जाती है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सरोजना कुंवर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बाहर गई थी। तभी एक नीलगाय ने उन्हें मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह देख किसी ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि कुछ ही महीना पहले नीलगाय के हमले से इसी क्षेत्र के सुहावनहाता गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। नीलगाय के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)