हिजाब विवाद पर राजद सुप्रीमो ने कहा- गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा देश

0

पटना: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए पटना आए लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि भाजपा के कारण देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी जिम्मेवार हैं। उन्‍होंने भाजपा की तुलना अंग्रेजों से कर दी। कहा कि ऐसा लगता है कि 70 साल बाद भारत में फिर से नया अंंगरेज आ गया है। लालू प्रसाद ने यह भी कहा कि वे यूपी में चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे क्‍योंकि उनकी त‍िबियत ठीक नहीं है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

हिजाब मामले को लेकर छिड़े विवाद पर उन्‍होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह चुनाव का मामला नहीं है। देश सिविल वार की ओर बढ़ रहा है। यदि ऐसा होता है तो इसके जिम्‍मेदार पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। उन्‍होंने कहा कि देश में इतनी बेकारी है, महंगाई है, बेराेजगारी है लेकिन इसकी चर्चा कभी नहीं होती। सिर्फ अयोध्‍या, वाराणसी और मथुरा में ये लोग लगे हैं। इन्‍हें चस्‍का लग गया है कि ऐसा करने से हिंदू वोट ले लेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव में जो महाभारत छिड़ा है और वहां भाजपा बुरी तरह व्‍याकुल और परेशान है। यह संकेत है कि भाजपा की विदाई हो रही है। जाट बहुल इलाका हरियाणा और यूपी है। वहां उनके दरवाजे पर वे जा रहे हैं। किस तरह से जाटों की पिटाई की गई। अपमानित किया गया। जाटों को आतंकवादी कहा गया। जेल भेजा गया। ये बात वे भूले नहीं हैं। जाट कम्‍यूनिटी हरियाणा और यूपी में सरकार बनाने में बड़ा असर रखते हैं। पिछड़े का आरक्षण समाप्‍त कर दिया।

लालू प्रसाद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि 70 साल पहले अंग्रेज चला गया। दूसरा ब्रिटिश ये भाजपा के रूप में आ गया। ये लोग केवल दंगा-फसाद करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि यूपी में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली। अबकी बार तीन सौ पार के भाजपा के दावे पर उन्‍होंने कहा कि ये तो कोलकाता में भी बोल रहे थे। क्‍या हुआ। राजद सुप्रीमो ने इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी तंज कसा।